उत्तराखंड

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से जीजा-साली समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक पीड़िता को उनके चुंगल से छुड़ाया है। 

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी के एक घर में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से कलियर निवासी इरफान, उसकी साली और महमूदपुर निवासी सोफियान को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों के चुंगल से यूपी की रहने वाली एक युवती को छुड़ाकर उसके परिजन को सौंपा गया है। 

आरोप है कि युवती के फोटो मोबाइल फोन पर भेजकर ग्राहकों को बुलाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

किराए के मकान में चल रहा था गंदा काम

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी किराए के मकान में कई दिनों से अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इससे  इलाके का माहौल बिगड़ने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मौके से आपत्तिजनक सामग्री, 4 मोबाइल फोन, कार और नगदी बरामद हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से नौकरी का झांसा देकर फंसाई गई थी युवती

पुलिस की पड़ताल में पीड़िता को इंस्टाग्राम पर बनाई गई फर्जी आईडी के जरिए जाल में फंसाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पीड़िता को पिछले महीने ही अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर बहादराबाद बुलाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन इस धंधे में धकेला गया है। 

आपत्तिजनक वीडियो-फोटो शूट कर किया जा रहा था ब्लैकमेल!

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके आपत्तिजनक स्थिति के वीडियो व फोटो शूट कर रखे हुए थे। आरोप है कि पीड़िता द्वारा गंदे धंधे को छोड़ने की बात कहने पर उसे उसके रिश्तेदारों को ये वीडियो व फोटो भेजने की धमकी दी जाती थी। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago