Uttarakhand से चार धाम यात्रा कर लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार देवप्रयाग में अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में समा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, 4 लोग फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग राजस्थान के जैसलमेर जिले के रहने वाले थे। अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
बचाव टीम को करीब 8 घंटे में 4 लोग मिले हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक 3 लोगों डॉक्टर दिनेश कुमार माली, उनकी मां कमला देवी व कार चालक अखिलेश के शव बरामद हुए हैं। वहीं, 1 बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर इलाक़ के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।
बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस ने करीब 3 घंटे पहले सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि अन्य 4 लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, डॉक्टर माली दिल्ली एम्स में तैनात थे।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…