हल्द्वानी। काठगोदाम इलाके की 15 वर्षीय एक किशोरी से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों युवक पीड़िता को कार से हैड़ाखान रोड पर ले गए और वहां उसे नशीला पेय पिलाने के बाद घटना को अंजाम दिया गया।  

दरअसल, मंगलवार शाम को काठगोदाम इलाके की एक किशोरी कुछ सामान लेने के लिए मोहल्ले की दुकान पर गई थी। इस दौरान उसे अपने घर के पास किराए में रहने वाले अल्मोड़ा के दन्या इलाके के रहने वाले 24 वर्षीय प्रदीप और 20 वर्षीय मोहित मिले। दोनों ने उसे कथित तौर पर घुमाने के बहाने कार में बैठाया और हैड़ाखान रोड की ओर चले गए। 

आरोप है कि वहां युवकों ने कार में ही किशोरी को नशीला पेय पिलाने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं, काफी देर तक किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी खोजबीन के बाद किशोरी हैड़ाखान रोड पर कार में बेहोश पड़ी मिली। किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उन्हें कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी सीज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27