उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) से Uttarakhand के लालकुआं (Lalkuan) के बीच संचालित की जा रही गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन (Gorakhpur-Lalkuan-Gorakhpur Summer Special Train) को 11 फेरों के लिए कैंसिल करने का फैसला लिया गया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी होने की आशंका है। 

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने ऑपरेशनल कारणों के चलते यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन गोरखपुर से 1 मई से 10 जुलाई 2026 तक जबकि लालकुआं से 2 मई से 11 जुलाई 2026 नहीं चलाई जाएगी। गौरतलब है कि यह ट्रेन हर हफ्ते शुक्रवार को गोरखपुर से और शनिवार को लालकुआं से संचालित होती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, यह ट्रेन गोरखपुर से लालकुआं की दूरी 14 घंटे 55 मिनट और लालकुआं से गोरखपुर की दूरी 15 घंटे 15 मिनट में तय करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27