Uttrakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar singh Dhami) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल और हल्द्वानी आ रहे हैं। प्रशासन ने उनके कार्यक्रमों की सूचना जारी की है। जिला प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी 30 अप्रैल को सुबह 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे नैनीताल स्थित कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे। वे हैलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे। वह 1:35 बजे तक वहां रुकेंगे और वहां से राज्य अतिथि गृह नैनीताल पंहुचने के बाद दोपहर 2:15 बजे राज्य अतिथि गृह से रवाना होकर 2:25 बजे कैलाखान हैलीपेड पंहुचेंगे। वहां से वह हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2:45 बजे हल्द्वानी के एफटीआई हैलीपेड पहुंचेंगे और 2:55 बजे कार से रवाना होकर 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वह वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से श्रीपुर बिछवा उधमसिंह नगर के लिए रवाना होंगे। Post navigation कब से कब तक कैंसिल रहेगी Gorakhpur-Lalkuan-Gorakhpur Summer Special Train? Chardham Yatra: मोबाइल चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 13 फोन हुए बरामद