पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे पर लोहाघाट के मरोड़ा खान और बंतोली के बीच शुक्रवार को सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। वहीं, एक महिला और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब कार सवार पिथौरागढ़ निवासी लोग हल्द्वानी से नई कार खरीदकर घर लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कार लोहाघाट के बापरु मरोड़ा खान के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 से 350 मीटर गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में कार चला रहे राजेंद्र कुमार व उनके चचेरे भाई बलदेव कुमार वाहन के अंदर फंस गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके परिवार की ही 34 वर्षीय नीतू देवी और उनकी 8 वर्षीय बेटी अक्षिता और 5 वर्षीय बेटा आरव कार से छिटककर बाहर जा गिरे और घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Post navigation Haridwar Land Scam: राज्य में अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई; की गई IAS अफसर को बर्खास्त करने की संस्तुति Uttarakhand: रौब जमाने के लिए कार पर लगाया ‘JUDGE’ लिखा स्टिकर, पुलिस ने किया ‘फैसला’