ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को आईटीआई कोतवाली पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है, उसकी मौत करीब पांच साल पहले ही हो चुकी है। ऐसे में मृत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Post navigation Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?