BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें उत्तराखंड के भी कुछ नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का नाम भी शामिल है। इसके अलावा गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया टीम में सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पार्टी के 16 महामंत्रियों की लिस्ट में उत्तराखंड से किसी का भी नाम नहीं है। वहीं, बीजेपी के 7 मोर्चों के लिए भी अध्यक्षों का एलान हुआ है जिसमें भी उत्तराखंड का को पार्टी नेता शामिल नहीं है। इसके अलावा कई और पद भी बांटे गए हैं जिनमें उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। pic.twitter.com/3045xztxEu— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) August 17, 2026 Post navigation Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज! Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार