नैनीताल जिले की पुलिस ने रामनगर कोतवाली में पहुंचकर हंगामा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कोटाबाग निवासी यूट्यूबर बिरजू मयाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल में डॉक्टर से अभद्रता भी की।

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को बिरजू मयाल अचानक रामनगर कोतवाली पहुंचा और दफ्तर में हंगामा करने लगा। आरोप है कि उसने वहां रखे सरकारी रजिस्टरों को इधर-उधर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह कथित तौर पर शांत नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, वह शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था।

वहीं, हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया और मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच के दौरान भी उसने डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया। मेडिकल जांच परीक्षण के बाद कोतवाली लाने पर उसने फिर कथित तौर पर उत्पात मचाया और सरकारी काम में बाधा डाली।

मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बिरजू को कोर्ट में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और सरकारी काम में बाधा डालने वालों को नहीं बख्सा जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *