कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बुधवार सुबह 10 बजे छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। वहीं, 25 सितंबर को नामांकन होंगे जबकि 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी।

इसके साथ ही 28 सितंबर को छात्रों की आमसभा होगी और 29 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी। 29 सितंबर को ही छात्रसंघ चुनाव के वोटों की काउंटिंग कर रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव के कार्यक्रम से जुड़े आदेश में कहा गया है कि 28 सितंबर की शाम 4 बजे के बाद प्रचार करने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *