छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। पुलिस ने बताया कि यह डायवर्जन प्लान सुबह 6 बजे से मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। रूट छात्रसंघ चुनाव/ मतगणना के दौरान समस्त प्रकार के (छोटे, बड़े) माल वाहन/अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र नैनीताल रोड में प्रवेश नहीं करेंगे। अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गो का प्रयोग करेंगे। बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। जिन वाहनों को कालाढूंगी रोड की ओर जाना है वे पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए कालाढूंगी रोड की ओर जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले एवं मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलपार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली रोडवेज/केमो की सभी बसें नारिमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए इंद्रानगर गेट/ शनि बाजार रोड होते हुए मंडी से सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज /केमो स्टेशन को आएंगी। रोडवेज/केमो स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज /केमो की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगी। काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉल टैक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चंबल पुल से लालढांठ तिराहा/ ऊंचापुल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। आवास विकास तिराहा से डायवर्ट होकर ठंडी सड़क से तिकोनिया चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तिकोनिया चौराहा, कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी, पंचक्की चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे। ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था छात्रसंघ चुनाव व मतगणना ड्यूटी में सम्मिलित होने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों, पत्रकार बंधुओं के वाहन एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। ये रहेगा जीरो जोन/बैरियर ड्यूटी दुर्गा सिटी सेंटर तिराहा से महारानी होटल तिराहा तक। कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा तक। कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा तक। Post navigation भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल