उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी में दो मकानों पर आम का पेड़ गिर गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चोरगलिया पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर मकानों के अंदर फंसे लोगों को निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक, आम का पेड़ गिरने से अतीक अहमद के मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और एक बाइक समेत अन्य सामान पेड़ के नीचे दब गया। बकौल पुलिस, मुकेश राम के मकान पर भी पेड़ गिरा। इस दौरान मुकेश के 49 वर्षीय पिता हरीश राम के हाथ में चोट आ गई और उनकी 18 वर्षीय बेटी मुस्कान भी घायल हुई है। पुलिस ने बताया कि मकान के अंदर मौजूद लोगों को चोरगलिया पुलिस ने सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। वहीं, पेड़ गिरने के कारण दोनों मकानों व उनमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। Post navigation Haridwar: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से नाबालिग को फंसाने के बाद किया दुष्कर्म, यूपी का युवक गिरफ्तार छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?