Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूनम ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर शहर का नाम रौशन किया है। 

गौरतलब है कि 75वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 23 से 27 सितंबर तक आयोजित हुए थे। इसका आयोजन हरियाणा के करनाल जिले में हुआ। इसमें सभी राज्यों की पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्सेज के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। आपको बता दें कि इससे पहले पूनम ने 2025 में अमेरिका में आयोजित ‘वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स’ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 

मूल रूप से नैनीताल जिले के सुंदरखाल की रहने वालीं पूनम ने 2016 के नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्ज़ा किया था। वह इससे ऑल इंडिया पुलिस गेम्स- 2022 और 2023 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। वहीं, ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। 

लिंक पर चटकाकर देखिए बॉक्सर पूनम बिष्ट है इंटरव्यू-

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *