Uttarakhand में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इस बीच नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के पोस्टर लगे नजर आ रहे हैं। इनमें ‘कालाढूंगी मांगे परिवर्तन…युवा जोश, नई सोच’ लिखते हुए दावेदारी की गई है। राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि इस सीट पर कांग्रेस नए और युवा चेहरे को मौका देने का मन बना रही है। इससे राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दरअसल, कालाढूंगी विधानसभा सीट लंबे समय से कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती रही है। ऐसे में पार्टी के सामने इस बार ऐसा चेहरा उतारने की चुनौती है, जो संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं और स्थानीय मतदाताओं के बीच प्रभाव पैदा कर सके। इसी कड़ी में विशाल सिंह भोजक का नाम संभावित दावेदारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चाओं में रही है क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर युवाओं से जुड़े सवालों तक सक्रियता गौरतलब है कि विशाल भोजक की पहचान युवा कांग्रेस में एक सक्रिय युवा नेता के तौर पर रही है। क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर युवाओं से जुड़े सवालों को लेकर उनकी सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। रोजगार, भर्ती परीक्षाओं, शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी आवाज प्रदेश स्तर पर भी देखने को मिली है। राजनीतिक तौर पर भोजक की एक बड़ी ताकत उनका युवा वर्ग के बीच संपर्क और संगठनात्मक नेटवर्क माना जाता है। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने के कारण उनका नेटवर्क भी व्यापक हुआ है। यही वजह है कि कालाढूंगी में उनकी दावेदारी को केवल स्थानीय स्तर की दावेदारी के बजाय कांग्रेस के लिए एक संभावित नए राजनीतिक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। क्या कहते हैं राजनीति के जानकार? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि कांग्रेस नेतृत्व इस बार कालाढूंगी सीट में किसी युवा चेहरे पर भरोसा करता है और विशाल को मैदान में उतारता है तो पार्टी चुनाव को नए मुद्दों और नई राजनीतिक ऊर्जा के साथ लड़ सकती है। राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि युवाओं के बीच उनकी पकड़ और क्षेत्रीय समस्याओं को लगातार उठाने की शैली कांग्रेस को इस सीट पर मुकाबले में मजबूत स्थिति देने में मदद कर सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को ही करना है और टिकट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन विशाल सिंह भोजक की सक्रियता और उनकी दावेदारी ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि कालाढूंगी में कांग्रेस इस बार पुराने समीकरणों से आगे बढ़कर किसी नए और युवा चेहरे पर दांव लगाने की संभावना तलाश रही है। Post navigation Haldwani के विपुल जोशी की नई किताब ‘क्षणभंगुर जीवन की स्थायी समस्याएं’ लॉन्च Haldwani: हादसे में VDO व भांजी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत, 2 हुए घायल