नैनीताल (Uttarakhand) जिले के Haldwani में सोमवार शाम रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) समेत 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी राजीव गुप्ता (29) नामक शख्स अपनी भांजी की शादी का कार्ड बांटने के लिए अपने बहनोई प्रेम शंकर के साथ हल्द्वानी आए थे। दोनों शाम को कार्ड बांटने के बाद घर लौट रहे थे। वहीं, कालाढूंगी निवासी ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सौरभ बिष्ट (30) अपने साथी कालाढूंगी निवासी बृजेश सती (32) के संग दूसरी दिशा से आ रहे थे। बेलबाबा मंदिर के पास दोनों की बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बकौल मीडिया रिपोर्ट्स, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सभी चार लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बाइकों के चालक (राजीव गुप्ता और सौरभ बिष्ट) को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सौरभ बेतालघाट में VDO के पद पर तैनात थे। वहीं, प्रेम शंकर और बृजेश का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। ऑनलाइन मीडिया पर सामने आईं खबरों में पुलिस के हवाले से छापा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। Post navigation कालाढूंगी में कांग्रेस तलाश रही नया विकल्प!, विशाल सिंह भोजक की दावेदारी ने बढ़ाई सियासी हलचल Haldwani: नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव हुए पास, जानें किन प्रस्तावों पर लगी मोहर?