Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने काशीपुर में एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर कथित तौर पर जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके से करीब 3 लाख रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गड्ढा कॉलोनी स्थित चर्चिल जिंदल के मकान में छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर कथित तौर पर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने घेराबंदी कर सभी 12 लोगों को मौके से दबोच लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। ये लोग हुए हैं अरेस्ट गिरफ्तार आरोपियों में चर्चिल जिंदल निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, अंशुल ग्रोवर निवासी डॉक्टर लाइन, अंकित अग्रवाल निवासी वैशाली कॉलोनी, विजय गर्ग और जय गर्ग निवासी मेन मार्केट शामिल हैं। इसके साथ ही गुलफाम निवासी मुरादाबाद, सुभाष अली निवासी गड्ढा कॉलोनी, नितिन कुमार निवासी घास मंडी, वासु गौड़ निवासी विष्णुपुरम, गौरव सोनी निवासी मोहल्ला सिंघान, नमन अग्रवाल निवासी स्टेडियम के पीछे और आशुतोष तिवारी निवासी चामुंडा विहार को भी मौके से पकड़ा गया है। Post navigation Haldwani: सीडीओ ने ब्लॉक ऑफिस का लिया जायजा, नदारद थे 12 कर्मी जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद सख्त, कमिश्नर को लिखा पत्र