नैनीताल जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद कुमार पांडेय ने हल्द्वानी ब्लॉक ऑफिस (विकास खंड कार्यालय) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 5 कर्मचारी गैर-हाजिर मिले जबकि 7 कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कर अवकाश पर गए पाए गए। 

सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने विकास खंड में संचालित सभी योजनाओं (वीबीजीरामजी, एनआरएलएम, ग्रामोत्थान विधायक निधि, सांसद निधि पंचायतीराज, युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, लघु सिंचाई) के कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान विधायक निधि, सांसद निधि, राज्य वित्त एवं 15वीं वित्त योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि के पूर्ण उपयोग न होने की बात सामने आने पर उन्होंने प्राप्त धनराशि का जल्द उपयोग करने के निर्देश दिए। 

भीमताल बीडीओ ऑफिस के 3 कर्मचारी होंगे बर्खास्त!

जानकारी के मुताबिक, सीडीओ ने भीमताल के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से कॉल पर बात की। इस पर उनके बिना अवकाश स्वीकृत कराए व बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाने और कार्यालय से नदारद का पता चला। इस पर सीडीओ ने उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। वहीं, बीडीओ ऑफिस में 3 कर्मचारी गैर-हाजिर पाए गए जिनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजे जाने की बात सामने आई है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *