सोनी टीवी चैनल पर प्रसारित 'कौन बनेगा करोड़पति?' टीवी शो के दौरान का स्क्रीन शॉट। स्रोत-सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो

Uttarakhand सरकार ने बुधवार को 10 IAS और 20 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। इस सूची में 2022 बैच की IAS अफसर आशिमा गोयल का नाम भी शामिल है। उन्हें हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि 2023 में प्रसारित ‘कौन बनेगा करोड़पति?’ टीवी शो में आशिमा ने एक कन्टेस्टेंट की मदद करते हुए एक सवाल का जवाब बिना उसके विकल्प सुने हुए करीब 5 सेकेंड में ही दे दिया था।

इससे शो के होस्ट और अभिनेता अमिताभ बच्चन उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए थे। इस दौरान कन्टेस्टेंट ने अमिताभ को बताया कि आशिमा IAS अफसर हैं। आशिमा ने बच्चन से कहा, “मेरा सौभाग्य है आपसे बात करना…।” इस पर बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हमारा सौभाग्य है कि आपसे हमारा परिचय हो गया है…कभी अवसर मिले तो हमारा ध्यान रखिएगा…।”

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से हरियाणा के बल्लभगढ़ की रहने वालीं आशिमा गोयल ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा ऑल इंडिया 65वीं रैंक के साथ पास किया था। IIT दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई कर चुकीं आशिमा ने पहली बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा बेंगलुरु में जॉब करने के दौरान दे थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी पढ़ाई बायोटेक केमिकल इंजीनियरिंग में हुई है। बताया जाता है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहले प्रयास में असफलता मिलने के बाद उन्होंने जॉब छोड़ दी और एग्जाम की तयारी की।

केरल कैडर से उत्तराखंड कैडर में ट्रांसफर हुई हैं गोयल: रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशिमा गोयल मूल रूप से केरल कैडर की IAS अफसर बनी थीं लेकिन 2022 में उनकी शादी IFS अफसर राहुल मिश्रा से हुई। बकौल रिपोर्ट्स, विवाह के आधार पर उन्होंने इंटर कैडर ट्रांसफर लेते हुए उत्तराखंड कैडर में स्थानांतरण करवाया था।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *