Uttarakhand में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तबादला एक्सप्रेस चली है। सरकार ने बुधवार को 10 IAS और 20 PCS अफसरों के तबादले किए हैं। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार कई जिलों के सीडीओ बदले गए हैं। वहीं, हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त परितोष वर्मा को काशीपुर नगर निगम में इसी पद पर भेजा गया है। इधर, 2022 बैच की IAS अफसर आशिमा गोयल को हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। ट्रांसफर हुए अफसरों से नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।

देखिए पूरी लिस्ट

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *