नैनीताल जिले की पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। हल्द्वानी कोतवाली की पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार को एक स्मैक तस्कर को भोटिया पड़ाव इलाके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से करीब 221 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹66.33 लाख आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से नशे के सामान की बिक्री से मिले ₹14520 भी मिले हैं।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी की पहचान द्वाराहाट निवासी विजय सिंह नेगी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी हल्द्वानी में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता है। बकौल पुलिस, आरोपी हल्द्वानी के गंगा कालोनी इलाके में रहता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से दो मुकदमें दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…