बागेश्वर। जिले के कपकोट थाने की पुलिस ने होली होली के त्यौहार पर ‘रंग में भंग’ डालने की कोशिश को नाकाम किया है। पुलिस ने कथित तौर पर करीब ₹25 लाख रुपये की शराब के साथ शख्स को गिरफ्तार कर एक वाहन भी सीज किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से 248 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर है और उसकी पहचान मल्ला बिलौना निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान हिमांशु दफौटी के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कपकोट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आबकारी विभाग के पास का दुरुपयोग कर आवंटित दुकान के बजाय शराब को चोरी-छिपे अन्यत्र ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि वाहन में लाई जा रही शराब को शामा रूट पर डिलीवर किया जाना था लेकिन इस खेप को भराड़ी के एक बियर बार में उतरा जा रहा था।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…