उत्तराखंड

Chardham Yatra: मोबाइल चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 13 फोन हुए बरामद

Uttarakhand के Chamoli जिले की पुलिस ने चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) के दौरान श्रद्धालुओं का कीमती सामान व महंगे मोबाइल चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 महंगे मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह केदारनाथ में श्रद्धालुओं के कीमती सामान पर हाथ साफ करने के बाद बद्रीनाथ में वारदात करने की फिराक में था।

जानकारी के मुताबिक, श्री बद्रीनाथ थाने की पुलिस को अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के भीड़ में घुल-मिलकर श्रद्धालुओं का ध्यान भटकाने के बाद उनके कीमती सामान पर हाथ साफ करने की गोपनीय सूचना मिली। बताया गया कि यह गिरोह विशेष रूप से स्नान घाटों और मंदिर परिसर जैसे अधिक भीड़ वाले इलाकों में एक्टिव है। 

इसके साथ ही पिछले दिनों पौड़ी जिले के नरेश चन्द्र नामक शख्स ने श्री बद्रीनाथ थाने की पुलिस को गर्भ गृह में दर्शन-पूजन के दौरान अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज (आईडी, डीएल, पैन कार्ड), एटीएम और 10 हजार रुपए चोरी होने की शिकायत सौंपी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की। वहीं, एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने एक स्पेशल एंटी थेप्ट स्क्वाड का गठन किया। 

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर 4 संदिग्धों को चिह्नित करके उनकी घेराबंदी की गई और हनुमान चट्टी के पास 2 संदिग्ध गाड़ियों को रोका गया। बकौल पुलिस, वाहनों की सघन तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से करीब ₹14 लाख कीमत के कुल 13 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को आरोपियों के पास से कथित तौर पर चोरी की वारदातों से जुटाए गए ₹58,860 भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों को भी सीज किया गया है। 

पंजाब व राजस्थान के रहने वाले हैं आरोपी, महिला भी है शामिल

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। सभी आरोपी पंजाब व राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने भटिंडा (पंजाब) के मोरमंडी थाना क्षेत्र निवासी 28-वर्षीय कृष्ण कुमार व 25-वर्षीय दिया को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही भरतपुर (राजस्थान) के 26-वर्षीय सुनील कुमार व अलवर (राजस्थान) के 31 वर्षीय ललित कुमार को भी पुलिस ने पकड़ा है। 

कौन से ब्रांड व मॉडल के मोबाइल फोन हुए बरामद?

पुलिस ने बताया है कि आरोपियों के पास से अलग-अलग मॉडल के 7 आईफोन और सैमसंग S24 अल्ट्रा मॉडल के 3 मोबाइल फोन मिले हैं। वहीं, आरोपियों के कब्जे से कथित तौर पर वनप्लस 10R, रेडमी नोट 13 और रियलमी 13 प्रो के 1-1 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। 

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में वे अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पास में तैनात पुलिसकर्मी या सहायता केंद्र को देने को भी कहा है। 

पुलिस ने बरामद मोबाइल फोनों की तस्वीरें की जारी, कहा- जिसका है वे ले जाएं

Chamoli जिले की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोनों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने कहा है कि जिन भी व्यक्तियों के मोबाइल फोन खोए हैं, वे इन तस्वीरों के जरिए अपने फोन की पहचान कर सकते हैं। बकौल पुलिस, यदि आपका फोन बरामद सामान में शामिल है, तो आप उससे संबंधित वैध दस्तावेज (जैसे बिल या बॉक्स) सोनप्रयाग थाने या बद्रीनाथ कोतवाली में पेश कर सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि जरुरी कानूनी कार्रवाई के बाद लोग अपना मोबाइल फोन प्राप्त कर सकते हैं।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago