उत्तराखंड के चारधामों की यात्रा (Chardham Yatra-2026) का आगाज रविवार को यमनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही हो गया है। अक्षय तृतीया के मौके पर शुभ मुहूर्तों में दोनों धामों के कपाट खोले गए। वहीं, चारधाम यात्रा (Chardham Yatra-2026) पर आने के लिए रविवार तक 19,52,809 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
पिछले एक दशक से चार धाम आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार अब तक भगवान केदारनाथ (Kedarnath) के दर्शनों के लिए सबसे ज्यादा 6,80,092 लोगों ने जबकि बदरीनाथ धाम आने के लिए 5,75,797 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं, गंगोत्री (Gangotri) धाम के लिए 3,43,358 जबकि यमुनोत्री (Yamunotri) धाम के दर्शन के लिए 3,33,698 श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके साथ ही श्री हेमकुंड साहिब जी के दर्शनों के लिए 19,864 श्रद्धालुओं ने अब तक पंजीकरण कराया है।
गौरतलब है कि 2013 में केदारनाथ में आपदा आने के बाद 2014 में चारधाम आने वाले लोगों की संख्या 3 लाख से भी कम रह गई थी। वहीं, इस बार चारधाम यात्रा (Chardham Yatra-2026) जल्दी शुरू होने से यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…