हल्द्वानी-रुद्रपुर रूट पर टांडा के जंगल में देर रात एक कार और स्कूटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटर सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
दरअसल, जसपुर निवासी अनिकेत (20), हरिद्वार निवासी रोहन (22) और रामपुर निवासी आकाश (24) एक शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी पहुंचे। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों दोस्त रात को स्कूटर से वापस रुद्रपुर पहुंचे लेकिन इसी बीच उनमें से एक युवक का मोबाइल फोन हल्द्वानी में छूटने का पता चला। इस पर तीनों ही स्कूटर से वापस मोबाइल लेने हल्द्वानी आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, जब वे हल्द्वानी की ओर लौटते समय टांडा जंगल में पहुंचे तब सामने से आ रही कार व उनके स्कूटर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयर बैग खुल गए।
वहीं, हादसे की की सूचना मिलने पर ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों दोस्तों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…