Uncategorized

Uttarakhand: मामा की काली करतूत, नाबालिग भांजी का सालभर से कर रहा था शोषण

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी नाबालिग भांजी से कथित तौर पर एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इलाके के एक गांव की लड़की ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता का तलाक हो गया था, जिसके बाद उसे नाना-नानी ने पाला-पोषा है। किशोरी के मुताबिक, नानी का हाल ही में निधन हो गया है और अब घर पर उसके अलावा नाना व मामा रहते हैं।

लड़की का आरोप है कि मामा करीब एक साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। बकौल लड़की, मामा ने अपनी काली करतूत तब शुरू की थी जब वह नाबालिग थी। लड़की के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी मामा ने उसके नाना की गैर-हाजिरी में घटना को अंजाम दिया। 

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago