उत्तराखंड

Uttarakhand: चॉइस वेल्दी ने पूरा किया एक वर्ष, वित्तीय सुरक्षा और निवेश जागरूकता बढ़ाने पर जोर

हल्द्वानी। बीमा और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में सलाहकार के रूप में कार्य कर रही चॉइस वेल्दी ने उत्तराखंड में सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें चॉइस वेल्दी, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल ने बताया कि चॉइस वेल्दी विभिन्न राष्ट्रीय कंपनियों के साथ पार्टनर के रूप में जुड़कर ग्राहकों को निवेश और बीमा से संबंधित सलाह उपलब्ध कराती है। संस्था का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप निवेश के बेहतर विकल्पों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि संस्था ने अपने ग्राहकों को बेहतर रिटर्न के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया है और बड़ी संख्या में ग्राहक सेवाओं से संतुष्ट हैं चॉइस वेल्थी आईआरडीएआई और एएमएफआई लाइसेंस होल्डर संस्था है

अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग जी ने कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक हर घर को बीमा सुरक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी ने बताया इसी दिशा में अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ मिलकर चॉइस वेल्दी भी लोगों को बीमा और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है।

वहीं अशहर जामी सुहैल ने कहा कि चॉइस वेल्दी का विस्तार पूरे कुमाऊं सहित उत्तराखंड तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की वित्तीय और जीवन सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध निवेश की आवश्यकता है। इसके लिए म्यूच्यूअल फंड, SIP, SWP, PMS, हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस जैसे विकल्पों को समझना और अपनी जरूरत के अनुसार निवेश करना जरूरी है। अवीवा के डिस्ट्रिक प्रबंधक नीरज वर्मा ने वित्तीय जोखिमों पर आम नागरिकों को जागरूक रहने की सलाह दी।

इस दौरान संस्था के संतुष्ट ग्राहकों ने चॉइस वेल्दी को एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ चॉइस वेल्दी के संचालकों, सदस्यों ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग, चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल,अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी, अवीवा के डिस्ट्रिक प्रबंधक जतिन वर्मा मौजूद थे। (प्रे.वि.)

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: 31 पदों पर निकली भर्ती, ₹92,300/माह तक मिलेगा; जानें डिटेल्स

Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…

9 hours ago

Uttarakhand: कंपनी की 10वीं सालगिरह का जश्न मनाने रामनगर आई दिल्ली की सेल्सगर्ल से रेप

Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…

9 hours ago

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

4 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago