नैनीताल जिले की पुलिस ने हल्द्वानी में कथित तौर पर करीब ₹30 लाख कीमत की स्मैक के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी हल्द्वानी का ही रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी की टीम ने आनन्दपुर गैस गोदाम तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार शख्स को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से कथित तौर पर 100.52 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मुखानी इलाके में स्थित आनंदपुर के विक्रम आर्या के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹30 लाख आंकी गई है।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…