Haldwani के मुखानी थाने की पुलिस ने बुजुर्ग के साथ हुई झपटमारी के मामले का खुलासा केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर किया है। मामले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय लुटेरे को करीब ₹1 लाख की अंगूठी के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।
दरअसल, 10 अगस्त को महेंद्र चंद तिवारी नामक शख्स ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें शख्स ने बताया कि 8 अगस्त को अज्ञात चोर ने उनके हाथ से 6-7 ग्राम सोने की अंगूठी छीनकर भाग गया। मामले में पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध शख्स दिखाई दिया। पुलिस ने 11 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी और झपटमारी की गई अंगुठी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गया।
आरोपी रामनगर के मोहल्ला गोजानी का रहने वाला उम्र 60 वर्षीय विनोद शर्मा है। बकौल पुलिस, आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों साथ ही यूपी के बिजनौर में भी लूट, धोखाधड़ी और झपटमारी के कई केस दर्ज हैं।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…