उत्तराखंड

Chamoli: जायजा लेने अस्पताल पहुंचे CM, कहा- सब को अच्छा इलाज दिलाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली के पीपलकोटी स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन व्यवस्थाओं, जांच सुविधाओं और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के उपचार की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को यहां गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध इलाज दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी द्वारा सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं के साथ संचालित यह अस्पताल पर्वतीय क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के अंतिम छोर तक रहने वाले नागरिक को भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करना है और इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ के काम की तारीफ करते हुए कहा कि विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जिस समर्पण भाव से सेवाएं दी जा रही हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर सरकार लगातार कोशिश कर रही है जिससे आमजन को बेहतर इलाज के लिए दूरदराज न जाना पड़े। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को संस्थान की जरूरतों के बारे में बताया। इस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को जनहित में जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

12 minutes ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

17 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

18 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

23 hours ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago