representational image
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रेमनगर इलाके से सामने आया है। यहां सुद्धोवाला-मांडूवाला रोड के रिजर्व फारेस्ट में एक महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे से लिपटा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
दरअसल, यहां बाला सुंदरी मंदिर के पास के बुधवार सुबह काफी दुर्गंध फैलने पर मंदिर पहुंचे लोगों ने छानबीन की। इस दौरान लोगों को गहरी खाई में एक प्लास्टिक का कट्टा पड़ा दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब उसे पास जाकर देखा तो उसमें एक शव लिपटा मिला।
मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल समेत पुलिस के कई अफसर मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। मामला हत्या से जुड़ा होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। इसके साथ ही घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 35-40 वर्ष होने का अंदेशा है। मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से छपा है कि शव काफी पुराना होने के कारण महिला के चेहरे को कीड़ों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…