Uttarakhand के देहरादून जिले में स्थित डोईवाला ब्लॉक के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) धनबीर सिंह को घूस लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मामले में कहा है कि विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनों विजिलेंस की टीम ने धनबीर सिंह को ₹1 लाख की घूस लेते हुए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। वहीं, सिंह को उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया है।
मंत्री सिंह ने विभाग में ऐसे मामलो का दोहराव रोकने के लिए अफसरों को समय-समय पर दफ्तरों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही स्टूडेंट्स, अभिभावकों और अन्य लोगों से समय-समय पर फीडबैक लेकर व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं। बकौल सिंह, किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि के दोषियों के खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…