Uttarakhand के नैनीताल जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार के ब्रेक नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर फेल हो गए। इस पर ड्राइवर ने कार के खाई में गिरने के खतरे को देखते हुए उसे पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में गाड़ी में सवार सभी 8 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यूपी के वाराणसी निवासी सुशील शुक्ला (42), उनकी पत्नी अर्चना शुक्ला (36), बेटी सृष्टि (12), उनक भाई अभय शुक्ला (36), अभय की पत्नी अंकिता शुक्ला (30), उनका बेटा आयुष्मान (5) और बेटी ऐश्वर्या (3) अपने रामपुर निवासी रिश्तेदार इंद्रेश कुमार शर्मा के साथ कार से कैंची धाम दर्शन करने गए थे।
वहां से लौटते समय शाम को कालाढूंगी से करीब 4 किमी पहले उनकी कार के ब्रेक फेल हो गए। इस पर कार चला रहे इंद्रेश ने गाड़ी को पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। सुशील और उनकी बेटी सृष्टि की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…