Uttarakhand के हरिद्वार जिले की रानीपुर कोतवाली की पुलिस और गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत गौमांस बेचे जाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 1 आरोपी फरार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दादूपुर गोविंदपुर गांव स्थित एक घर में गौमांस बिकने की सूचना मिलने पर दबिश दी गई। बकौल पुलिस, इस दौरान मौके पर गौमांस बेच रहे अकरम (60), अजीम (22), आदिल (50) और नसरत (27) नामक शख्स को दबोच लिया गया। सभी आरोपी दादूपुर सलेमपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
वहीं, मौके से एक आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि मौके से करीब 3 क्विंटल गौमांस और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने रानीपुर कोतवाली में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…