Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में घर के आगे खड़ी गाड़ी हटाने को कहने पर विवाद होने का मामला सामने आया है। घटना में दबंगों ने एक परिवार पर कथित तौर पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिवार के 5 अन्य लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय अफजल अहमद के घर में जून में दो भतीजियों की शादी होनी है। जानकारी के मुताबिक, शादी का सामान उतारने के लिए उन्होंने पड़ोसी से दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा। इसके बाद पड़ोसियों ने अफजल व उनके परिजन के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज कर दी।
आरोप है कि शनिवार रात पड़ोसियों ने अफजल व उनके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान अफजल के सिर पर कथित तौर पर लोहे की रॉड लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही उनके परिवार के 5 अन्य लोग भी घायल होने की खबर है। सभी को अस्पताल ले जाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफजल की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…