उत्तराखंड

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को आईटीआई कोतवाली पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है, उसकी मौत करीब पांच साल पहले ही हो चुकी है। ऐसे में मृत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना कई सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago

सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई: Nainital DM

Nainital के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर…

4 weeks ago