Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कुमाऊं मंडल के बीजेपी जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करने के अलावा अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों व विधायकों के साथ भी बैठकें करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 8:40 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा जीटीसी हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। सुबह 8:55 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 9:55 बजे जीआईसी लाखनमंडी, चोरगलिया हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह कार द्वारा 10:05 बजे रवाना होकर 10:10 बजे गोलापार स्थित नंधौरगढ़ पैलेस पहुंचेंगे।
नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री कुमाऊं संभाग के बीजेपी जिलाध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ क्षेत्रीय विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सांसद एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
वहीं, शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक लोकसभा क्षेत्र नैनीताल के सांसद एवं विधायकों के साथ बैठक प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठकों में क्षेत्र की विकास प्राथमिकताओं के साथ सरकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और संगठन से जुड़े विषयों पर भी मंथन होगा
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Nainital के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर…