BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें उत्तराखंड के भी कुछ नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का नाम भी शामिल है।
इसके अलावा गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया टीम में सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि पार्टी के 16 महामंत्रियों की लिस्ट में उत्तराखंड से किसी का भी नाम नहीं है। वहीं, बीजेपी के 7 मोर्चों के लिए भी अध्यक्षों का एलान हुआ है जिसमें भी उत्तराखंड का को पार्टी नेता शामिल नहीं है। इसके अलावा कई और पद भी बांटे गए हैं जिनमें उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…