कल्चरल

Uttarakhand में टैक्स फ्री की गई फिल्म ‘गोदान’

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार ने फिल्म ‘गोदान’ को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। इस मामले में सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। इसके बाद यह फैसला राज्यभर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। टैक्स फ्री होने के बाद फिल्म को राज्यभर में अधिक दर्शक मिलने की उम्मीद है। यह फिल्म ग्रामीण जीवन, किसान परंपरा और गोवंश के महत्त्व पर आधारित है। 

गौरतलब है कि ‘गोदान’ फिल्म 6 फरवरी (शुक्रवार) को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सरकार ने कहा है कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की संवेदनशील झलक प्रस्तुत करते हुए समाज को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त संदेश देती है।

इस तरह की फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी: सीएम धामी

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्मों के जरिए समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। 

राज्य में गोसदनों को दिया जा रहा है प्रोत्साहन: सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके। सीएम धामी के मुताबिक, गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है जिससे उनकी आय बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो सके। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों को भविष्य में भी लगातार प्रोत्साहन देती रहेगी।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago