हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले के दौरान पिछले दिनों शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य साधु-संतों के साथ कथित तौर पर हुई बदसलूकी के खिलाफ रविवार को हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने मौन उपवास रखा। मौन उपवास का समापन सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।
महानगर कांग्रेस की ओर से हल्द्वानी के प्राचीन राम मंदिर में स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में दो घंटे का मौन उपवास रखा गया। इस दौरान विधायक हृदयेश ने कहा कि माघ मेले जैसे पावन आयोजन में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य साधु-संतों के साथ हुई बदसलूकी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संत समाज हमेशा हमारा मार्गदर्शक रहा है और वे सनातन धर्म की आत्मा हैं। बकौल सुमित, संतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि यह मौन उपवास किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं बल्कि सनातन धर्म की गरिमा, संत समाज के सम्मान और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए रखा गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
मौन उपवास में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, हेमन्त बगड़वाल, एनबी गुणवंत, विनोद कुमार (पन्नू), इंदर पाल आर्य, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, जीवन कार्की, मलय बिष्ट, दीप पाठक, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, पार्षद रवि जोशी, मुकुल बलुटिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…