हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा शनिवार को हल्द्वानी में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के समर्थन में मानव शृंखला बनाने से साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत एमबीपीजी कॉलेज से हुई। इस दौरान मैंदोली ने कहा कि बीजेपी शुरू से ही ‘एक देश, एक चुनाव’ के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चुनाव होने से देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा दबाव पड़ता है। बकौल मैंदोली, जो पैसा देश के विकास पर खर्च होना चाहिए उसका एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग राज्यो में अलग-अलग चुनावों में खर्च होता है।
कार्यक्रम के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने भी विचार व्यक्त किए। मानव शृंखला में हल्द्वानी के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राएं, टीचर और अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बीजेपी और युवा मोर्चा के कई पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल हुए।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…