हल्द्वानी। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल पर लगे इलाज के नाम पर अवैध वसूली, इलाज में लापरवाही और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। समिति इन आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करने के साथ ही सबूत भी जुटाएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े पदाधिकारियों ने 17 फरवरी को चंदन हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर अवैध वसूली, आर्थिक शोषण, कुप्रबंधन और इलाज में लापरवाही की शिकायत डीएम से की थी। इस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है।
डीएम ने समिति को चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस व निर्धारित स्वस्थ मानकों की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही समिति को मरीजों के आर्थिक व मानसिक शोषण और इलाज में लापरवाही के आरोपों के साक्ष्य जुटाने को भी कहा गया है। समिति को अपनी जांच रिपोर्ट 7 दिनों के अंदर डीएम को सौंपनी होगी। डीएम ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ कठोर दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने कहा है कि जिन लोगों के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी है वे सात दिन के अंदर अपना बयान या या साक्ष्य समिति के सामने पेश कर सकते हैं। बयान या सबूत जांच समिति के किसी भी अफसर के दफ्तर में दिया जा सकता है।
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…
हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के…