हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने Haldwani के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 के आयोजन के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन प्लान बुधवार से 14 मार्च तक रोजाना शाम 4 बजे से मैच खत्म होने तक लागू रहेगा। 

पुलिस ने बताया कि इस दौरान तीनपानी से गौलापार रोड होते हुए काठगोदाम की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी माल वाहक वाहन गोलापुल कुँवरपुर कट से डायवर्ट होकर कुँवरपुर तिराहे से खेड़ा चौराहा होते हुए महाकाली जनरल स्टोर तिराहे से काठगोदाम की ओर जाएंगे। 

इसके साथ ही काठगोदाम क्षेत्र से गौलापार रोड होते हुए तीनपानी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी माल वाहक वाहन महाकाली जनरल स्टोर तिराहे से डायवर्ट होकर खेड़ा चौराहे से कुंवरपुर तिराहा होते हुए गोलापुल कुंवरपुर कट से गोलापुल होते हुए तीनपानी की ओर जाएंगे।

ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था

पुलिस ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 के मद्देनजर पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी अपडेट दिया है। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान वीआईपी के लिए गौलापार स्टेडियम के मेन गेट के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

वहीं, आयोजक, पुलिस, प्रशासन के अफसरों, पत्रकारों और खिलाड़ियों को लाने-ले जाने वाली बसों के लिए स्टेडियम के गेट नंबर 1 के अंदर दाईं ओर पार्किंग व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम आने वाले दर्शकों के वाहनों के लिए स्टेडियम के गेट नंबर 2 के बांई ओर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *