उत्तराखंड

Haldwani: महिला दिवस पर महिलाओं ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ‘मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सभी आयु वर्ग की महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम के तहत अंडर-13, 13-18 वर्ष, 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही विशेष फन ज़ुम्बा सेशन भी रखा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि आज महिलाएं परंपरागत सीमाओं को तोड़ते हुए पुरुष प्रधान क्षेत्रों में भी अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े अनेक इनोवेटिव प्रोग्राम्स चल रहे हैं, जिनसे महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिताओं की विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में तनुजा आर्या, दुर्गेश परिहार, निलेश गुप्ता, महेश बिष्ट, राजेंद्र नेगी, प्रकाश बिष्ट, मदन मोहन, श्याम भट्ट, त्रिलोक सिंह जीना समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ‘मेरा युवा भारत, नैनीताल’ की उप-निदेशक डोल्वी तेवतिया ने सभी प्रतिभागी महिलाओं का धन्यवाद दिया।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

12 minutes ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

17 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

18 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

23 hours ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago