देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने यहां मंगलवार को कालसी इलाके में क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल रोडवेज बस के खाई में गिरने से घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के इलाज को लेकर अपडेट लिया। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की टीम को सभी घायलों को बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। बकौल सीएम, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी से कॉल पर कहा कि जिन घायलों का इलाज वहां चल रहा है उन्हें जरूरी इलाज मुहैया कराएं। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड में उपचाराधीन हिमाचल के सभी घायल यात्रियों का समुचित एवं निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…