उत्तराखंड

अधूरे कामों को जल्द पूरा करो: USDDA के निदेशक संग बैठक में हल्द्वानी विधायक

हल्द्वानी। स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को Uttarakhand State Development and Urban Development Authority (USDDA) के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक की। इसमें हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के नए वॉर्डों 34, 35, 36, 37, 48, 49 व 50 के लोग भी मौजूद रहे। 

बैठक में स्थानीय लोगों ने अपने-अपने वॉर्डों से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें अधूरे पड़े विकास कार्य, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जलनिकासी व्यवस्था की दिक्कतें, स्ट्रीट लाइट, सीवेज व्यवस्था और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। लोगों ने रोजाना के जीवन आ रही दिक्कतों को विस्तारपूर्वक विधायक और अफसरों के सामने रखा।

विधायक हृदयेश ने सभी समस्याओं को सुनकर अफसरों को जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने USDDA के निदेशक कुलदीप सिंह से कहा कि लंबित और अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हर वॉर्ड में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के हर वॉर्ड का संतुलित व समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

2 hours ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

19 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

20 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

1 day ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago