हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित अरुणोदय धर्मशाला में रविवार को नारी रत्न सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह में देशभर से हल्द्वानी पहुंचीं 40 कवयित्रियों का सम्मान हुआ। इस समारोह में महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, मंच की उत्तराखंड इकाई की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि, हल्द्वानी इकाई की अध्यक्ष डॉ. बीना मथेला और प्रयागराज से पहुंचीं कवयित्री डॉ पूर्णिमा पांडे समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मंच द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘भारत के महिला काव्य रत्न’ का विमोचन भी किया गया।
इसके बाद हुई काव्य संध्या में देहरादून से पहुंचीं कवयित्री डॉ. करुणा आर्थेय, मीडिया प्रभारी डॉ. आशा शुक्ला समेत अन्य कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम संचालन डॉ. आरती पुंडीर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल कवयित्री दीक्षिता पंत और अरुणोदय संस्था के महामंत्री बिपिन चंद्र पाण्डे का विशेष सहयोग रहा।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…