हल्द्वानी। नैनीताल जिले के चोरगलिया थाने की पुलिस ने चोरी की घटना का सिर्फ 7 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, चोरगलिया के देवपुर सनवाल निवासी बलजीत सिंह नामक शख्स ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर रविवार रात अपने भाई के घर में चोरी होने की सूचना दी। मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके से बागजाला के रहने वाले 26 वर्षीय करन और 25 वर्षीय संजय बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्कूटर व 2 गीजर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
बकौल पुलिस, बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹50,000 है। वहीं, पुलिस ने स्कूटर के कागजात पेश न करने पर उसे मोटर वेहीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, करन पर इससे पहले 2021 में आबकारी एक्ट में केस दर्ज हुआ था है जबकि संजय पर चोरी के आरोप में 2023 में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ ये केस काठगोदाम थाने में दर्ज हुए थे।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…