उत्तराखंड

Nainital: डीएम ने इन 3 बदमाशों को ‘गुंडा’ घोषित कर 6 महीने के लिए किया तड़ीपार

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने जिले में आपराधिक गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए 3 लोगों को ‘गुंडा’ घोषित कर 6 महीने के लिए जिले से निष्कासित (जिला बदर) करने का आदेश दिया है। इनमें दो बदमाश रामनगर और एक बदमाश मुक्तेश्वर का रहने वाला है। 

डीएम ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र स्थित फौजी कॉलोनी पूछड़ी निवासी इमरान, रामनगर के ही मिश्रा घाट छोई निवासी केवल सिंह और मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के दुत्कानेधार निवासी नवीन सिंह को तड़ीपार किया गया है। बताया जा रहा है कि इमरान के खिलाफ 2021 से 2024 के बीच 6 केस दर्ज हुए हैं। वहीं, केवल सिंह पर 2022 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत 4 केस और नवीन सिंह के खिलाफ 2016 से 2021 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत 3 केस दर्ज हुए थे। 

जानकारी के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने प्रस्तुत तथ्यों में कहा कि ये तीनों लोग लगातार आपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहे हैं। इससे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और जनशांति भंग होने की आशंका बनी रहती है। इन पर विचार करने के बाद जिला मजिस्ट्रेट रयाल ने तीनों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए उन्हें 6 माह तक जिले की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया है। 

डीएम ने कहा है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NEWS DESK

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

7 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago