हल्द्वानी। रानीबाग स्थित शीतला देवी मंदिर में शीतलाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुई।
इलाके की महिलाओं ने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट से शीतला देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। कुमाऊं की पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं ‘प्रेम से बोलो-जय माता दी’ समेत कई अन्य उद्घोष करतीं नजर आईं। यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं के साथ ही पुरुष भी शामिल हुए। महिलाएं और श्रद्धालु नंगे पैर कलश यात्रा में शामिल हुए।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन साह के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को विशेष देवी पूजन और भंडारा होगा। वहीं, 12 मार्च को मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें पद्मश्री व फिल्म फेयर अवार्ड विजेता जसपिंदर नरूला भजनों की भेंट पेश करेंगी।
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…
हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के…