नैनीताल जिले की पुलिस ने हल्द्वानी में कथित तौर पर करीब ₹30 लाख कीमत की स्मैक के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी हल्द्वानी का ही रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी की टीम ने आनन्दपुर गैस गोदाम तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार शख्स को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से कथित तौर पर 100.52 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मुखानी इलाके में स्थित आनंदपुर के विक्रम आर्या के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹30 लाख आंकी गई है। Post navigation Uttarakhand: चॉइस वेल्दी ने पूरा किया एक वर्ष, वित्तीय सुरक्षा और निवेश जागरूकता बढ़ाने पर जोर Uttarakhand: रंजिश में शख्स की हत्या, शव को बाइक संग बांध गंगा में डुबाया; 4 गिरफ्तार